Loading...

सुनेल पुलिस थाना की अवैध मादक पदार्थ के विरूध बडी कार्यवाही

Jaipur

Follow us

Share

  • 81 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा के साथ एक तस्कर को गिरप्तार करने में मिली सफलता

फिरोज खांन वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)।  पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस थाना सुनेल पर दिनांक 6 अप्रैल  को विष्णुसिंह थानाधिकारी मय जाप्ता के सिन्दुरिया में खेत व कुआ राहुल राठौर से अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा के साथ एक तस्कर को गिरप्तार करने में सफलता अर्जित की है।  पुलिस अधीक्षक  ऋचा तोमर ने अवैध कार्यों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाने गये अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा व वृताधिकारी वृत्त पिडावा सुनील कुमार आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी विष्णुसिंह पुलिस थाना सुनेल ने सिन्दुरिया मे खेत व कुआ राहुल राठौर से अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा के साथ मुलजिम पंकज राठौर पुत्र मदनलाल जाति तेली उम्र 35 साल निवासी सिन्दुरिया थाना सुनेल जिला झालावाड राज,के कब्जे से जप्त किया है,मुलजिम के पास से जप्त अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा की अनुमानित कीमत करीब 12.15 लाख रूपये है। मुलजिमान से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है तथा तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य तस्करों के सम्बन्ध में डोडा चूरा लाने, ले जाने व खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान कर घटना में शरिक अन्य तस्करों के सम्बन्ध में जल्द खुलासा कर विधिक अनुसार कार्यवाही होगी।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम,

पंकज राठौर पुत्र मदनलाल जाति तेली उम्र 35 साल निवासी सिन्दुरिया थाना सुनेल जिला झालावाड राज० के कब्जे से जप्त किया है।

पुलिस थाना  टीम, एक विष्णुसिंह उ०नि० थानाधिकारी थाना सुनेल,

2 कमलेश शर्मा एएसआई

  1. सत्यनारायण हैड कानि 834
  2. ओमसिंह कानि0 726
  3. 5. सोदानलाल कानि 1520
  4. कैलाशचंद कानि 279
  5. झाबरमल कानि 1408
  6. रामावतार कानि 1429

विशेष भूमिकाः- 1. सोदान लाल कानि 1520 थाना सुनेल एवं पुलिस की कार्रवाई जारी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।