बैठक में उर्स की रूपरेखा पर हुआ विचार-विमर्श
मांगरोल, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा के ग्राम बाडोली में स्थित हजरत लाल शाह वली की दरगाह परिसर में सदर इमाम खान की सदारत में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 28 वां उर्स को लेकर विचार विमर्श किया गया। उर्स कमेटी के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इलियास मांगरोल वाले ने बताया कि उर्स की आगामी रूपरेखा व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उर्स कमेटी की बैठक मदरसा मदारिया मांगरोल में आयोजित हुई। बैठक में 7, 8 व 9 मई को आयोजित होने वाले उर्स की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। 7 मई को मिलाद शरीफ, 8 मई को गुस्ल, कुरआन ख्वानी, चादर पेशी व बाद नमाज ईशा कव्वाली का प्रोग्राम 9 मई 2025 को देग तकसीम के बाद उर्स का समापन होगा। बैठक में उर्स कमेटी सदर इमाम खान, नायब सदर मुस्तकीम भाई, सेक्रेट्री मास्टर मंसूर अली, नायब सेक्रेट्री अबरार अहमद ड्राईवर, खजांची युसूफ भाई, पूर्व सदर अब्दुल गफ्फार, असलम बाबा, जुल्फिकार , सलीम अख्तर, शकील अहमद, आमीन भाई, अल्ताफ भाई, महफूज भाई, मोहम्मद हुसैन, मंसूर अली सहित कई लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
