Loading...

“आओ पहचानें भारतीय संस्कृति को -अभियान” के तहत जयपुर के मदरसों में हुए विविध कार्यक्रम

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर जिले में मदरसों में नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने “आओ पहचानें भारतीय संस्कृति को” नामक अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत जयपुर के मदरसों में मार्च माह के अंतिम 10 दिनों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत 22 मार्च कों जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में पोस्टर, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएँ की गई। विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के महत्व के बारे में बताया गया। 30 मार्च कों हिंदू/ भारतीय नववर्ष के अवसर पर नवसंवत्सर की ऐतिहासिक और वैज्ञानिक मान्यताओं पर परिचर्चा की गई। विद्यार्थियों कों गुड़ी पड़वा, उगादी आदि त्योहारों के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, भगवान झूलेलाल के जीवन और शिक्षाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही रमजान माह में विद्यार्थियों को रोज़ा, इफ्तार और दान-पुण्य की परंपराओं से अवगत कराया गया। ईद के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए , जहाँ विद्यार्थी द्वारा ईद मुबारक कहने की परंपरा निभाई गई और भाईचारे का संदेश दिया। इसके अलावा 30 मार्च कों राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान के इतिहास, लोकसंस्कृति और विरासत को जानने के लिए पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। विद्यार्थियों को राजस्थान के वीर योद्धाओं और लोककलाओं से परिचित कराया गया। अभिषेक सिद्ध ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मदरसा स्कूलों के विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना हैं एवं स्कूली जीवन से ही भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए तैयार करना हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया जाता हैं कि विश्व की सभी संस्कृतिया धूमिल हो गई, कैसे भारतीय संस्कृति आज तक न केवल जीवित हैं बल्कि पुष्पित एवं पल्लवित होती जा रही हैं।इस कार्यक्रम से सभी स्कूलों के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि के माध्यम से संस्कृति के तत्वों के बारे में बताया जा रहा हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।