अब्दुल अय्यूब गौरी की नई किताब “गीत-ग़ज़ल का गुलदस्ता” का हुआ विमोचन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी झोटवाड़ा की ओर से कवि अब्दुल अय्यूब गौरी द्वारा रचित तृतीय पुस्तक गीत गजल का गुलदस्ता का विमोचन समारोह जोशी मार्ग स्थित एक होटल में किया गया। इस अवसर पर होली ईद मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। अमन कमेटी के सचिव हाजी गुलाम रसूल मंसूरी के अनुसार प्रोग्राम में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए होली-एवं मिलन समारोह में एक दूसरे को मुबारक बाद दी और सामुहिक भोजन का आनंद लिया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विष्णु दासजी नागा महाराज एवं पूर्व जिला जज अयाज मोहम्मद कुरैशी भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरू सिंह, पूर्व पार्षद मंजू शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसका टाइटल दो
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
