Loading...

हमीद खान मेवाती को उमराह करने पर सम्मानित किया

Jaipur

Follow us

Share

  • बड़े ही खुश नसीब होते है वो लोग जो ख़ुदा के घर का दीदार करते है – खान

जयपुर/मनोहरपूर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने तीन अप्रैल को जयपुर जिले के चोमूँ विधानसभा क्षेत्र के चोमूँ नगर अध्यक्ष दिलशाद गोरी के ऑफिस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  इस अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान के नेतृत्व में हामिद खान मेवाती को उमरा हज जाने के अवसर पर सम्मानित किया गया।  चोमूँ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। अब्दुल सत्तार खान ने कहा कि बड़े ही खुश नसीब होते है वो लोग जो ख़ुदा के घर का दीदार करते है। इस कार्यक्रम में मोर्चे के प्रदेश आई-टी सेल प्रभारी इरशाद हसनपुरा, जयपुर शहर उपाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी शाहनवाज अंसारी, मोर्चा के महामंत्री निजामुद्दीन काजी, उपाध्यक्ष सलीम शाह, जिला मंत्री सलीम शेलार, जिला कोषाध्यक्ष अयूब खान, जिला मीडिया प्रभारी माहिर गोरी और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे। अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को ईद की मुबारकबाद दी और उनका आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।