झालावाड़ में पोषण जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 28 मार्च को पोषण अभियान के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में झालावाड़ जिले के मीडिया प्रभारी, विभागीय बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला पर्यवेक्षकों, चिन्हित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा पोषण अभियान के अन्तर्गत कार्यरत पोषण अभियान कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सत्यनारायण नावरिया द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों तथा इससे जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी गई। साथ ही गतिविधियों के संचालन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। सीडीपीओ बकानी दिलीप गुप्ता द्वारा पोषण अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान अन्य महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमन्त्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना आदि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। योजना से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जाकर फील्ड कार्मिको का क्षमतावर्धन किया गया। सामुदायिक कार्यक्रम के तहत गोद भराई एवं अन्न प्राशन की गतिविधियां भी की गई। कार्यशाला के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले फील्ड अधिकारियों एवं कार्मिको को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सीडीपीओ झालरापाटन शैलेश कुमार,अकलेरा रविन्द्र मीणा सहित जिला समन्वयक पोषण अभियान नटवर सिंह झाला, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समन्वयक सौरभ शर्मा, मुकेश कुमार कुशवाह, देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
