राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा टिप्पणी पर करणी सेना ने की प्रेस वार्ता
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से यह राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते उनके चारों तरफ आलोचनाएं हो रही है। इसी कड़ी में अब सवाई माधोपुर में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। सवाई माधोपुर में करणी सेना की ओर से रामजीलाल सुमन को राजस्थान नहीं आने की चेतावनी दी। इसी के साथ ही करणी सेना ने कहा कि अगर राज्यसभा सांसद राजस्थान आए तो उनकी हालत भी भंसाली जैसी होगी। विवादित बयान को लेकर श्री राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खजूरी ने रणथंभौर सर्किल स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने करनी सेना के विरोध की रणनीति से मीडिया को अवगत कराया। इस दौरान दिलीप सिंह ने बताया कि राजस्थान में करणी सेवा की ओर से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। खिजूरी ने कहा कि करणी सेना राष्ट्रपति से सुमन की संसद की सदस्यता निरस्त करने की मांग करती है। उनकी मांग पूरी नहीं होने तक करणी सेना की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। मांग नहीं माने जाने की स्थिति में जयपुर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके बाद भी अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वह सर्व समाज के साथ करणी सेना दिल्ली की और कूंच करेंगी। खिजूरी ने कहा कि करणी ऐसे महापुरुष का अपमान सहन नहीं करती है। जिसने अपना संपूर्ण जीवन देशभक्ति के लिए समर्पित कर दिया था। जिन्होंने लड़ाईयां लड़ते हुए शरीर घाव लिये थे। जिन्हें भारतीय इतिहास में सैनिकों का भग्नावशेष कहा जाता है। ऐसे वीर महान प्रतापी इतिहास पुरुष का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
