वतन फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
- धर्मगुरुओं द्वारा फाउंडेशन कार्यालय का किया गया उद्घाटन
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित शान्ति नगर खेरदा में रविवार को सामाजिक सरोकार से जुड़े जन सेवा के कार्य कर रहे वतन फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं कार्यालय उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। सोच हमारा पैगाम भाईचारे की थीम पर पिछले 9 सालों से कार्य कर रहे वतन फाउंडेशन की दसवीं वर्षगांठ एवं शहीद दिवस के मौके पर ये विशेष आयोजन किये गए। टीम वतन फाउंडेशन के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन आर्मी ने बताया कि कार्यकर्म में मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा एवं सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए। कार्यकम की शुरुआत में वतन फाउंडेशन कार्यालय का धर्मगुरुओं ने फीता काटकर उद्घाटन किया जिसके पश्चात कार्यकारणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष हुसैन आर्मी ने उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ सदस्य कैलाश सिसोदिया के नाम की घोषणा की। जबकि डॉक्टर मुमताज अहमद, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर रामलाल बैरवा, सेवानिवृत प्राचार्य रजनी लक्ष्यवाल को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।फाउंडेशन की महासचिव पद पर रूमा नाज एवं कार्यकारणी में सचिव पद के लिए संजय बैरवा, उपसचिव राजेंद्र अग्रवाल, हरक चंद जैन, कोषाध्यक्ष पद पर महेश योगी, प्रवक्ता के रूप में मोईन खान को जिम्मेदारी दी गई। कानूनी सलाहकार के रूप में बिजनौर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ एडवोकेट हसन अली चौधरी एवं दिल्ली उच्चन्यालय की एडवोकेट नेमत तोहिद को जिम्मेदारी दी गई। आर्मी ने बताया कि संगठन सचिव पद पर सुनीता मधुकर, सह संगठन सचिव सुमन शर्मा, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, सलीम खान, उपसचिव पद पर मंजू गंगवाल, सीमा छाबड़ा एवं संगठन उप सचिव के पद पर सुनीता गोमे, आसिफ रजा, मुकेश जैन को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष हुसैन आर्मी ने बताया कि फाउंडेशन टीम के 50 सदस्यों को कार्यकारणी सदस्य के रुप में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
