Loading...

शर्मसार ! गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, सरपंच बोले मुझे कोई जानकारी नहीं

Jaipur

Follow us

Share

डॉ० तौहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज मंडी क्षेत्र के भावपुरा गांव में गौ माता की मृत्यु के बाद उसे ट्रैक्टर से पीछे घसीटकर ले जाने की अमानवीय घटना सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा कमांडो फोर्स टीम रामगंज मंडी मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रैक्टर चालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता का विषय बन गई है। इससे पहले खैराबाद, धरनावद धाम और पंचमुखी रामगंज मंडी में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, और अब भावपुरा गांव में यह मामला सामने आया है। गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है। भावपुरा सरपंच घनश्याम धाकड़ ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। वहीं गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।