इंजी. इंसाफ आज़ाद अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य नियुक्त
शब्बीर हुसैन
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुजरात प्रभारी, इंजीनियर इंसाफ आज़ाद के निजी सचिव ने 13 मार्च 2025 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंजीनियर इंसाफ आज़ाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग), नई दिल्ली की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इंजीनियर इंसाफ आज़ाद ने हमेशा पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करते हुए संगठन की मजबूती और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति संगठनात्मक अनुशासन को सुदृढ़ करने, नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठनात्मक मर्यादाओं को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी इस नियुक्ति पर निजी सचिव ने बताया कि, “इंजीनियर इंसाफ आज़ाद की सशक्त नेतृत्व क्षमता, निष्पक्ष दृष्टिकोण और संगठन के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता अनुशासनात्मक समिति को सुदृढ़ता प्रदान करेगी। उनका अनुभव और नेतृत्व पार्टी को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।” यह नियुक्ति न केवल इंजीनियर इंसाफ आज़ाद की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की उस दूरदर्शिता का भी प्रतीक है, जिसके अंतर्गत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों व परिवारजनों ने खुशी जाहिर की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
