आलिया ने रखा पहला रोज़ा,देश में भाईचारे खुशहाली की मांगी दुआ
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। रमज़ान के मुबारक माह में 11 साल की आलिया खान ने अपना पहला रोज़ा रखा और अल्लाह से देश, प्रदेश और दुनिया में अमन-चैन, सुकून, आपसी भाईचारे की दुआयें मांगी। आलिया ने प्यारे नबी मोहम्मद साहब के तरीकों पर जिंदगी गुजारने, गरीब, यतीम एवं बेसहारा लोगों पर अल्लाह की खिदमत करने का मौका देने की दुआ की। आलिया खान के वालिद अब्दुल हासिब एडवोकेट ने बताया कि आलिया खान ने अपना रोज़ा पूरे दिन शिद्दत की गर्मी में बिना भूख प्यास को सहन करते हुए पूरा दिन इबादत करने में गुज़ारा है। उसने आगे भी इसी तरह रोज़े रखने का इरादा किया है। रोज़ा इफ्तार में अब्दुल हक़, अब्दुल अरीब, अज़ीम खान, फैमुन्निसा, मसर्रत, रेशमा वगैरह परिवार ओर रिश्तेदार मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
