राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पांच दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल
- कलाकारों ने दी होली की शुभकामनाएं
- 17 मार्च से होगी सुरों की गूंज
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। उस्ताद इमामुद्दीन खान डागर इंडियन म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी एवं कला साहित्य एवं संस्कृति विभाग व वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय फेस्टिवल की शुरुआत सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ‘आरआईसी’ में शाम 6:30 से होगी। फेस्टिवल में पांच दिन तक लगातार देश विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उस्ताद इमामुद्दीन खान डागर इंडियन म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी की प्रमुख शबाना डागर ने बताया कि फेस्टिवल में पहले दिन डॉ.गायत्री शर्मा, रूबी मुखर्जी और डागर बंधुओं का ध्रुवपद गायन होगा। दूसरे दिन सिमोन अफ्सरा का गायन, मुरली मोहना गोंडा का रुद्रवीणा वादन और पद्मश्री ऋत्विक सान्याल का ध्रुवपद गायन होगा। तीसरे दिन विदेशी कलाकार मैरी लाइन का वायलिन वादन और दानी गुंदेचा का ध्रुवपद गायन व पं.पुष्पराज कोष्टी का सुरबहार वादन होगा। चौथे दिन अकीको नेजो का गायन, डॉ.रिंकू लांबा का ध्रुवपद गायन और प्रशांत-निशांत का ध्रुवपद गायन होगा। फेस्टिवल के समापन दिल्ली के ध्रुवपद गायक पद्मश्री उस्ताद वासिफउद्दीन खां डागर का ध्रुवपद गायन होगा। इससे पहले सुनीता अमीन और निलॉय का ध्रुवपद गायन होगा।शबाना डागर ने कहा कि यह फेस्टिवल शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुरमयी आयोजन का आनंद लेने की अपील की है। इस अवसर पर ध्रुवपद यात्रा में आए सभी कलाकारों ने देश एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
