Loading...

खाटू श्याम जी के लखी मेले में सफाई व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी: राजेश वर्मा

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। खाटू श्याम जी के लखी मेले में दर्शन हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु चौमूं क्षेत्र से होकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। लेकिन नगर परिषद द्वारा इन यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे: पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी शौचालय आदि की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हो रहा है, जहां प्रसाद व अल्पाहार ग्रहण करने के बाद प्लास्टिक की पानी की बोतलें व अन्य कचरा सड़कों पर फैल रहा है। नगर परिषद द्वारा यदि शाम की पारी में झाड़ू आदि लगाकर सफाई सुनिश्चित की जाती, तो यह कचरा सड़कों पर ना बिखरता। लेकिन वर्तमान में कचरे के ढेर और गंदगी से क्षेत्र का सौंदर्य बिगड़ रहा है, जो नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने नगर परिषद प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि लखी मेले के दौरान चौमूं से गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक स्तर पर पानी, चल शौचालय और सफाई अभियान जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो और नगर की स्वच्छता बनी रहे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।