सुफ्फा एकैडमी में शानदार वार्षिक उत्सव, शिक्षा के महत्व पर जोर
- बेटियां दो घरों को शिक्षित करती हैं - डॉ. टांक
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित सुफ्फा एकैडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मोहम्मद असलम गौड़ और प्रधानाचार्य एम.डी. खान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनवर अली टाक, विशिष्ट अतिथि जीवन खान, मौलाना मुबारक हुसैन और हाफिज अशरफ अली का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. अनवर अली टाक ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बेटी को शिक्षित करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि बेटी दो घरों को शिक्षित करती है।” उन्होंने शिक्षा के प्रभावशाली परिणामों के बारे में भी बताया और कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बच्चों ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और अरबी भाषाओं में बेहतरीन स्पीच, भाषण और तकरीर प्रस्तुत की। इसके अलावा, नज्म, नात, हम्द और समाज सुधार पर आधारित नाटक ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साही बना। विद्यालय के स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सानिया, नाजमान, सना, सबीहा मेम और मौलाना निसार ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। अंत में विद्यालय के संचालक मोहम्मद असलम गौड़ और प्रधानाचार्य एम.डी. खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
