नारी शक्ति सम्मान अवार्ड 2025‘ में 21 सफल महिलाओं का हुआ सम्मान
समारोह के टाक शो में बालीवुड सेलिब्रिटी दिवंगत इरफान खान को दी गई श्रद्धांजलि
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। दुनिया भर में आठ मार्च को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक सप्ताह पूर्व महिलाओं के लिए एक ‘अवयरनेस टाक शो‘ एवं मोस्ट प्रिसटिजियस वूमेंस ‘नारी शक्ति सम्मान अवार्ड 2025‘ का आयोजन रातानाड़ा स्थित होटल फर्न रेजिडेंसी के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम संयोजक आमिर कुवैतवाला ने बताया कि डॉ. कामदार आई हास्पिटल, एनजीओ एस.एम.एल ग्रुप एवं मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रस्तुत ये सम्मान समारोह कार्यक्रम का सातवां वर्ष है। ‘नारी शक्ति सम्मान अवार्ड कार्यक्रम पिछले 6 वर्षों से महिलाओं के सम्मान में सायरा आमिर खान द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक महिलाओं सम्मान किया जा चुका है। साथ ही इस बार के कार्यक्रम में एक वूमेंस टाक शो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवास एवं जनभागीदारी एवं सामाजिक आर्थिक विषय पर रखा गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि में मोलाना आज़ाद युनिवर्सिटी जोधपुर के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षाविद् डॉ. रंजन दवे, रियल एस्टेट एक्सपर्ट हरदीप सिंह सलूजा, युनानी एवं आयुर्वेद एक्सपर्ट चिकित्सक डॉ. साज़िद निसार तथा इवेंट मैनेजमेंट कंसल्टेंट आमिर खान “कुवैतवाला“ ने वार्तालाप किया। होम साइंस विषय की व्याख्याता एवं आर्टिस्ट डॉ. पूजा राजपुरोहित ने जानकारी दी कि जोधपुर की विभिन्न क्षेत्रों की 21 चयनित प्रतिभाशाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में उनके कार्य कुशलता और समाज में एक विशेष योगदान एवं पहचान के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान पधारे विशेष गेस्ट में डॉ. साज़िद निसार ने टाक शो में हैल्थ से सम्बंधित बात करते अपने थियेटर आर्टिस्ट होने की किस्से सुनाते हुए अपने भांजे लिजेंड बालीवुड सेलिब्रिटी दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलो को सुनाते हुए भावुक हुए और कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि भी दी गई। इस समारोह में समाजसेवा के उत्कृष्ठ कार्यों के लिए व निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक प्रभारी अब्दुल रहीम सांखला को जोधपुर के भीतरी शहर में एम्बुलेंस व ई रिक्शा निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाने के उपलक्ष में मोहम्मद अतीक व मनीषा पंवार के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहयोग कर्ता समाजसेवी बिंदु टाक, डॉ. गुलाम अली कामदार, सैनिक टाइम्स निवेश, गुलाब आयल संदीप मुथा, अलीबाबा दिनेश, जीएस ग्रुप के गौतम, हीरा डायग्नोस्टिक के डॉ. हीरा चौधरी, एसआर फार्मा के मोहम्मद साबिर, नीलकंठ आटोमोबाइल के रोहित कल्ला, मारवाड़ डिलायट के मोहित रांकावत, फोटोग्राफी लेंसकार्ट सचिन व महेंद्र सिंह, मिडिया क्राफ्ट अनिकेत गुप्ता, एवं नारी शक्ति सम्मान अवार्ड की कार्यकारिणी टीम की फेहमिदा अंजुम, अपूर्वा गुज़र, हीना साबिर, अपूर्वा शर्मा, काजल शर्मा इत्यादि मेम्बर्स कार्यक्रम में मौजूद रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम संयोजक सायरा आमिर खान ओर समस्त कार्यकारिणी टीम का आभार प्रकट किया। संचालन डॉ. पूजा राजपुरोहित ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
