Loading...

6 साल की माहिरा ने रखा पहला रोजा

Jaipur

Follow us

Share

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। शिप हाउस, भारत कॉलोनी निवासी साबिर अली और अमरीन की पुत्री माहिरा ने अपनी ज़िन्दगी का रविवार को पहला रोजा रखा। घर-घर जाकर पान बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले माहिरा के पिता साबिर अली ने बताया कि 6 साल की माहिरा ने खुद ही रोजा रखने की इच्छा जाहिर की। हमने बहुत समझाया कि आप बहुत छोटे हो लेकिन उसने रोजा रखने की जिद कर ली। फिर हमने अल्लाह से दुआ कर के उसकी हिम्मत को देखते हुए उसे रोजा रखवाया। माहिरा पूरी दिन भूखी-प्यासी रही और अपनी अम्मी के साथ पांचो वक्त की नमाज पढी, देश-दुनिया में अमन ओ चैन, शांति, खुशहाली व भाईचारे की दुआ की और उसने गरीबों को कुछ पैसे दान भी किये। माहिरा जोधपुर के नागौरी गेट, बागर चौक स्थित आलोक पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की कक्षा केजी की छात्रा है। माहिरा के रोजा रखने से आस-पास के इसकी हम उम्र के बच्चों में भी उत्साह और वे भी इसकी तरह रोजा रखने की बात कह रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।