Loading...

मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया टॉपर इरम खान का स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के द्वारा ट्रस्टी शिक्षाविद् हैदर अली खान की भांजी और डॉक्टर जावेद खान की बेटी इरम खान का सी एस प्रोफेशनल परीक्षा में पूरे देश में टॉप करने पर स्वागत किया। ट्रस्ट के सलीम अब्बासी ने बताया कि इरम ने अपनी मेहनत और लगन से अपने माँ बाप का ही नहीं बल्कि पूरी कौम ओर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया 9 वीं रेंक हासिल की, इरम ने इसके पहले C S फाउंडेशन में ऑल इंडिया 19 वीं रेंक ओर C S एग्जीक्यूटिव में ऑल इंडिया 21 वीं रेंक हासिल करके साबित किया कि बेटियां आज के दौर में किसी से पीछे नहीं हैं। इस ख़ुशी के मौक़े पर मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने उनके घर जाकर इरम खान और पूरे परिवार का इस्तकबाल कर मुबारकबाद पैश की l आपको बता दें इरम खान आकाश वाणी कोटा में अपने माता पिता डॉ जावेद खान – शहनाज खान के साथ रहती है उसने घर पर ही रहकर कठिन परिश्रम से कंपनी सेकेट्री परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है l उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता ओर अपने दादा, नाना हाजी याकूब अली कसूरी, मामा कृषि अधिकारी इनायत अली खान, शिक्षाविद् हैदर अली खान को दिया है। मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम बेटी इरम खान के रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआ करती हैl इस मौक़े पर ट्रस्ट के जनरल सेकेट्री हयात खान, इमाम मंसूरी, सलीम अब्बासी, आल इंडिया रेडिओ अनाउंसर तरन्नुम नाज़, आमिर नवाब, एडवोकेट जेड असलम, एम सी टी क्लिनिक प्रभारी ज़ाकिर आसफी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।