जयपुर में काँग्रेस नेता अब्दुल कलाम का जोरदार स्वागत
- भारतयात्री रूबी खान के आवास पर हुई अहम बैठक
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम का गुरुवार को जयपुर में भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी भारतयात्री रूबी खान के निवास पर हुआ, जहां शहर के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और शिक्षाविद जुटे।
बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी प्रमुख रहीं। इस दौरान सलीमउल्लाह खान ने अल्पसंख्यक युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सराहना की। कांग्रेस युवा नेता शाहनवाज लाला ने रूबी खान को उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताई और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा में उर्दू की जगह संस्कृत को अधिक प्राथमिकता देने के फैसले पर चिंता जताई गई। स्कूल संचालक कारी मोहम्मद इसहाक और हाजी यासिर हुसैन सूफी ने कहा कि इससे उर्दू भाषी छात्रों को नुकसान होगा। कम्बरी समाज के शकील अहमद ने शिक्षा और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों को उठाया और कहा कि अल्पसंख्यकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। अब्दुल कलाम ने भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता इमरान प्रतापगढ़ी तक पहुंचाएंगे। रूबी खान ने कहा कि वे और अब्दुल कलाम कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं और राजस्थान एवं यूपी में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर कैप्टन मिर्जा एम. बैग, वाजिदुद्दीन खान, परवीन खान, मिर्जा आसिफ, तारीख खतीब, जावेद खान, मोहम्मद आरिफ, इमरान खान, जुनेद अहमद खान, मोहम्मद अतीक और रईस अहमद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
