Loading...

रमजान का चांद दिखाई दिया, रोज़ा और तरावीह की शुरुआत

Jaipur

Follow us

Share

जाफर लोहानी

मनोहरपुर, (रॉयल पत्रिका)। रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने का चांद शनिवार को दिखाई दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल रमजान रविवार से शुरू होंगे, जबकि तरावीह (विशेष नमाज) शनिवार से शुरू हो गई है। जामा मस्जिद के सदर, जमील खान चौहान ने बताया कि चांद दिखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और सेल्फी लेकर व्हाट्सएप पर चांद की सूचना दी। इसके साथ ही, लोग सेहरी की तैयारी के लिए दुकानों पर सामान खरीदने के लिए निकल पड़े। दुकानों पर चावल, सेवईं, फल, ब्रेड और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हुए लोग दिखाई दिए। इसी के साथ, ईशा की नमाज के बाद तरावीह (20 रकात की विशेष नमाज) भी शुरू हो गई है। इस महीने में कुरान हाफ़िज़ कंठस्थ कुरान ए पाक सुनाकर तरावीह पढ़ाएंगे। रमजान के इस माह में बच्चे, बुजुर्ग, जवान, पुरुष और महिलाएं अपने सब्र के जरिए खुदा को राजी करने का प्रयास करेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।