शहबाज शरीफ के हसीन सपने
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी अब हसीन सपने देखने लगे हैं। पाकिस्तान में एक आम सभा को संबोधित करते हुए आर्थिक तरक्की में शहबाज शरीफ ने भारत को पीछे छोड़ने की सौगंध खाई है। जिस पाकिस्तान में पेट्रोल ₹250 रुपये लीटर और बिजली ₹40 रुपये यूनिट पाकिस्तान जनता को मिलती है और उनकी अर्थव्यवस्था आईएमएफ से मिले फंड से चल रही है उसी पाकिस्तान का प्रधानमंत्री अचानक एक सभा में भाषण भारत से आगे लिकलने के लिए देता है। पाकिस्तानी जनता शहबाज शरीफ की बातों पर कितनी भरोसा करेंगी लेकिन दुनिया जानती हैं कि पाकिस्तान में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। वहां महंगाई के कारण जनता अपना पेट नहीं भर पा रही है। दुनिया यह भी जानती है कि शहबाज शरीफ पाकिस्तानी आर्मी की सहायता से बेईमानी से प्रधानमंत्री बने हैं। शहबाज शरीफ के बड़े भाई शहनवाज शरीफ पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में पाकिस्तान खजाने को लूट कर विदेशों में धन जमा किया गया। पाकिस्तानी जनता में शहबाज शरीफ के खिलाफ काफी गुस्सा है। पाकिस्तानी जनता का गुस्सा कम करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से मुकाबले की बात करने लगे हैं। भारत-पाकिस्तान के नेता जब कमजोर पड़ने लगते हैं तो एक दूसरे देश से दुश्मनी याद दिलाकर अपना स्वार्थ पूरा करते हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। पाकिस्तान में अराजकता और अफरातफरी चारों तरफ है। फिर भी पाकिस्तानी नेता भारत को केंद्र में रखकर पूरा झूठ बोलते हैं। पाकिस्तान के नेता हमेशा दुनिया की आंखों में धूल झोंकते रहे हैं। भारत के खिलाफ अमेरिका से दोस्ती की और अमेरिका से अरबों, खरबों डॉलर के हथियार, लड़ाकू विमान एवं अन्य हथियार लिए। अफगानिस्तान में अमेरिका की सहायता के नाम पर जमकर वसूली की गई। जब पैसा मिलना बंद हो गया तो अमेरिका और यूरोपीय देशों की मदद करना बंद कर दिया। नतीजा अमेरिका और यूरोपीय देशों की अफगानिस्तान छोड़कर जाना पड़ा। अब पाकिस्तान फिर से तालिबान को कब्जे में लेने के लिए अमेरिका से पैसे वसूलना चाहता है। पाकिस्तान की वर्तमान में सिर्फ एक ही उपलब्धि है कि उसने बांग्लादेश को एक तरह से भारत से छीन लिया है। टूटने के कगार पर खड़ा पाकिस्तान अभी भी भारत की बर्बादी की साजिश करने में कही पीछे दिखाई नहीं देता है। जम्मू कश्मीर में लंबे समय तक आतंकवाद का बोलबाला रहना और वहां के परिवारों को बर्बाद करना पाकिस्तानी साजिश ही थी। वर्तमान में भी कमजोर पाकिस्तानी नेता भारत को सैन्य ताकत में पीछे नहीं छोड़ पाए, तो अब आर्थिक तरक्की में भारत को पीछे छोड़ने की बात कह कर दिन में सपने देख रहे हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
