Loading...

अगवान राइडर की शानदार जीत

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आहंगरान (लौहार) प्रीमियर लीग के बेनर तले अगवान राइडर ने क्रिकेट मैच के चौथा सीजन में शानदार जीत हासिल की, मैच रविवार 23 फरवरी को लूनियावास स्थित बारवाल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पाली पैंथर और अगवान राइडर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। अगवान राइडर ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद, मेडल और ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि राजस्थान कांग्रेस के सचिव मुहम्मद और राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के धर्मवीर शेखावत रहे। इस दौरान मुहम्मद शोएब ने विजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच कुतुबुद्दीन केडी रहे। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मोहसिन खान को मिला। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।