Loading...

भवानीमंडी में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न 

Jaipur

Follow us

Share

फिरोज खान वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। भवानीमंडी में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 23 फरवरी को जैन बोर्डिंग परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता के हितों एवं सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट श्रद्धा गोमे रहीं, जिनका नगर अध्यक्ष कपिल चौहान ने गुलदस्ता व शाल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने की।   मुख्य अतिथि श्रद्धा गोमे ने अपने संबोधन में कहा कि “मैंने भी देश के कई बड़े संस्थानों के लिए लेखन किया है और कानून की पढ़ाई की है। संविधान को संतुलित बनाए रखने में मीडिया की अहम भूमिका है।” इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “जिस पथ में बिखरे शूल न हों, उस पथिक की कुशलता क्या?”   इस अवसर पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुप्ता ‘तेज’ एवं ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी अनिल भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में जिला संरक्षक राधेश्याम काला, जिलाध्यक्ष ललित शर्मा एवं प्रदेश सचिव सुशील भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पत्रकारों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। इसके बाद पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को मोमेंटो, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, ग्रेन सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुदीप सालेचा, खाद व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर, व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी, पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह होरा, समाजसेविका सविता सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न शर्मा ने किया, जबकि जिला महासचिव रणजीत मेघवाल ने कार्यक्रम के सूत्रधार की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति स्वरूप मां दुधाखेड़ी माताजी की तस्वीर भेंट की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।