Loading...

निबंध प्रतियोगिता में नमरा जिले में अव्वल

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। भगवान महावीर स्वामी के निर्माण कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में अध्यात्म परिवार ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें ऑलमाइ‌टी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नमरा पुत्री नाजिल खान, कक्षा 10 ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के दो अन्य छात्र शाहनवाज, कक्षा 10 और सोफिया मंसूरी, कक्षा 6 को सांत्वना पुरस्कार व पारितोषिक मिला। प्रतियोगिता हिंडौन सिटी में हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना और विशिष्ट अतिथि हितेंद्र मोता, मैनेजिंग ट्रस्टी, अध्यात्म परिवार ने विजेताओं को राशि व पारितोषिक प्रदान किए। संत मणि रत्न सागर जी ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। नमरा के साथ स्कूल के संचालक शाहिद खान भी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।