निर्माणाधीन मकानों पर ग्रीन नेट नहीं तो होगी कार्रवाई
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। निर्माणाधीन मकानों पर यदि ग्रीन नेट लगी हुई नहीं मिलेगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। ग्रेटर निगम आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने शुक्रवार को इसे लेकर हुई बैठक में यह आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएं और कच्ची बस्तियों में नियमित रूप से सफाई हो। धार्मिक और पर्यटक स्थलों के आस-पास कचरा पात्र को नियमित रूप से खाली करवाने और जरूरत होने पर लगवाने के निर्देश आयुक्त ने दिए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
