सांगानेर के एच. एम. टावर में लगी आग, ओमवीर को सांगानेर पुलिस ने झुलसने से बचाया
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के मालपुरा गेट के पास स्थित एच एम टावर में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। अपनी जान की परवाह न करते हुए मालपुरा गेट पुलिस थाने के जांबाज एसआई सुखराम, कांस्टेबल मनीष और नोरत, एवं फायर ब्रिगेड के विक्की चौधरी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों के बीच भरतपुर निवासी ओमवीर की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।जिसकी चारों तरफ भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पूरा साथ दिया। आग पर काबू करने में मालपुरा गेट की पुलिस एवं दमकल के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब जाकर आग पर काबू पाया गया। टावर के बेसमेंट के शटरों को तोड़कर स्थिति को संभाला गया। बहुत से लोग अपनी जान बचाने के लिए टावर के बगल से शिव हनुमान मंदिर की छत पर होते हुए निकले। आपको बता दे यहां पर आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है। चारों तरफ कचरा का ढेर लगा रहता है। यह भी एक बहुत बड़ा कारण है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
