Loading...

अहीर रेजीमेंट ध्यानाकर्षण सभा को लेकर यादव समाज के लोगों ने किया जनसंपर्क

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। आगामी 2 मार्च को जयपुर शहर में आयोजित होने वाले अहीर रेजिमेंट ध्यानाकर्षण सब को लेकर विश्व यादव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव के नेतृत्व में विभिन्न आस- पास के गांव में पहुंचकर यादव समाज बंधुओ से जनसंपर्क किया और साथ ही पीले चावल निमंत्रण देकर 2 मार्च को सभा में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर विश्व परिषद के अध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि चौंमू विधानसभा एवंम तहसील फागी की ग्राम पंचायत मंडोर गडृडा, नैनसया सहित अन्य ग्रामों में जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। इसके बाद में ग्राम पंचायत बेगस सहित ग्रामों में जाकर जोर-शोर से जनसंपर्क किया। इस मौके पर समाज के बांधों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सब भाग में पहुंचने के लिए प्रेरित किया। सब में सरकार से अहीर रेजिमेंट की मांग की जाएगी। इस कार्यक्रम में जनसंपर्क के अवसर पर सुरेश यादव, मीडिया प्रभारी भगवान सहाय यादव, फौजी राम सिंह यादव, मोहन यादव, कैलाश चंद यादव, सीताराम बेगस वाले, चौमू से गोवर्धन यादव, मंडोर नारायण यादव, चित्तौड़ से कैलाश यादव, रामपाल बगवाडिया, गडृडा से पूर्व सरपंच छीतरमल यादव सहित समाज के सैकड़ों लोग ने जगह-जगह पंचायत में सभा को लेकर जनसंपर्क किया ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।