Loading...

बच्चों को परीक्षा की तैयारी में तनाव न हो

Jaipur

Follow us

Share

 

 

अपनी परीक्षा के लिए अच्छी तरह तैयार रहना तनाव और चिंता पर काबू पाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है । बिना तैयारी के किसी भी परीक्षा को पास नहीं किया जा सकता है, आजकल बोर्ड परीक्षा क़रीब है और बच्चे इसका प्रेशर बहुत अधिक ले रहे हैं इसके लिए कुछ सुझाव

  1. सबसे पहले यह सुनिश्चित किया जाए की कोर्स कंप्लीट हुआ है या नहीं जितना कोर्स हो चुका है उसका रिवीज़न करने के लिए टाइम टेबल बनाएं और उस पर शक्ति से अमल करें बचे हुए कोर्स को पूरा करने की भी कोशिश करने का समय तय करें।

चुनौती इतनी ही ली जाए जिसे पूरा किया जा सके।

  1. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए पिछले 5 वर्षों के पेपर सॉल्व अवश्य करें
  2. सुबह जल्दी उठकर पढ़ने की कोशिश करें सुबह का समय शांति का होता है नींद से उठकर फ्रेश होते हैं इससे याददाश्त बेहतर होती है ।
  3. स्क्रीन टाइमिंग बिल्कुल लिमिटेड कर दीजिए इससे तनाव बढ़ता है और समय बर्बाद होता है।
  4. नियमित व्यायाम टहलने या कोई खेल को 30 मिनट का समय अवश्य दें ।
  5. पौष्टिक आहर जैसे सुखे मेवे सलाद ताज़े फल व सब्जियां अपने आहर में सम्मीलित कीजिए और कैफ़ीन युक्त आहर व जंक फूड से परहेज कीजिए ।
  6. सकारात्मकता को अपनाइए नकारात्मकता से बचने की कोशिश कीजिए इससे तनाव नहीं होगा।
  7. परेशानियों को हल करने की कोशिश कीजिए अपने माता-पिता, भाई-बहन, शिक्षक या दोस्त से मदद लेने में शर्म ना करें बात करने से आत्मविश्वास बढ़ता है ।
  8. भरपूर नींद लीजिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लीजिए,जल्दी सोना और जल्दी उठने का नियम बनाए इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं ।
  9. स्वयं की तुलना दूसरों के साथ ना करें अपने आप पर भरोसा रखिए मायूसी से दूर रहिए ईश्वर की ओर ध्यान केंद्रित कीजिए इससे एकाग्रता बढ़ती है।

अनुशासन समय प्रबंधन, मेहनत और लगन सेल्फ कंट्रोल कुछ ऐसे नियम है जिन्हें अपना कर बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षा तक या जीवन की हर परीक्षा को पास किया जा सकता है ।

 

ग़ज़ाला परवीन,

जयपुर

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।