ईमानदारी की मिसाल, खोया हुआ पर्स सही मालिक को लौटाया
पाली,(रॉयल पत्रिका)। शुक्रवार को हैदर कॉलोनी निवासी मुज्जफर हूसैन खैरादी जब न्यू सब्जी मंडी फल-फ्रूट खरीदने गए, तो उनका पर्स किसी कारणवश उनकी जेब से गिर गया। मुज्जफर हूसैन ने हैदर कॉलोनी से लेकर सब्जी मंडी तक अपने पर्स को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन शनिवार को, मुज्जफर हूसैन सब्जी मंडी गए, जहां उन्हें पता चला कि मंडी के गेट के बाहर फल-फ्रूट के व्यापारी खेताराम जी को पर्स मिला था। पर्स में मुज्जफर हूसैन के 7 से 8 हजार रुपये, एटीएम और आईडी कार्ड थे। खेताराम जी ने ईमानदारी की एक बेहतरीन मिशाल पेश की और बिना किसी स्वार्थ के पर्स को सही मालिक तक पहुँचाने का फैसला किया। उन्होंने मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई को बुलाकर पर्स मुज्जफर हूसैन को सौंपा।इस नेक काम को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खेताराम जी की सराहना की, और ईमानदारी की इस मिसाल को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
