Loading...

मोड़ी गांव के तालाब व तलाई में अवैध रूप से चलाई जा रही पानी की मोटरें,

Jaipur

default-image

Follow us

Share

 

  • कार्यवाही करवाने हेतु ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप

फिरोज खान वारसी

झालावाड़,(रॉयल पत्रिका)। जूनाखेड़ा मोड़ी गांव के तालाब व तलाई में अवैध रूप से चलाई जा रही पानी की मोटरों को लेकर 14 फरवरी को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को लिखित शिकायत दे कर कार्यवाही की मांग की।  ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि तालाब का जल गांव के पशु पक्षियों के पीने में काम आता है जिसमें सेमली गांव के जगदीश चन्द्र मीणा व बालूराम मीणा द्वारा अवैध मोटरें चलाई जा रही है। बजरंलाल भील, सज्जन सिंह, धनराज, बजरंगलाल, बीरमचंद, राकेश कुमार, रामबिलास, लीला बाई सहीत ग्रामीणों ने बताया कि तालाब व तलाई का पानी टूटने से पशु पक्षियों के पीने के पानी का बहुत संकट आता है। गर्मी बढ़ने पर पशु पक्षियों को पीने का पानी नहीं मिलता, जिससे सभी ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पडता है। साथ ही आरोप लगाया कि बालूराम मीणा अपने आप को फोरेस्ट अध्यक्ष होने की धमकी देता है और अवैध रूप से वन विभाग की जमीनों पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंप कर अवैध मोटरों को जब्त कर उचित कार्यवाही करवाने की मांग की गई। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाले में राजेंद्र सिंह, सांवरलाल वैष्णव, पप्पू लाल, दिनेश कुमार, दुर्गालाल आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।