आयुष्मान खुराना की फिल्म ने मारी बाजी, इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ को पछाड़ा

जयपुर

Ye Prem Mol Liya vs Gunmaster G9 Box Office : मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर 27 नवंबर को आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज हुई, वहीं इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों से दर्शकों को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन दोनों की शुरुआत धीमी रही। इसके बावजूद कमाई के मामले में आयुष्मान खुराना की फिल्म ने बाजी मार ली।

Ye Prem Mol Liya

‘ये प्रेम मोल लिया’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 4.70 करोड़ रुपये बताया गया है।

फिल्म को देशभर में 7,251 शोज मिले थे। पहले दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत रही, जबकि रात के शोज में यह बढ़कर 17.77 प्रतिशत तक पहुंच गई। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन पहले दिन की कमाई में इसने इमरान हाशमी की फिल्म को पीछे छोड़ दिया।

Gunmaster G9

‘गनमास्टर G9’ को मिले ज्यादा शो, फिर भी पिछड़ी

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को पहले दिन देशभर में 7,740 शोज मिले थे। इसके बावजूद फिल्म कमाई के मामले में आयुष्मान की फिल्म से पीछे रह गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा।

दोनों फिल्मों की नेट कमाई में करीब 35 लाख रुपये का अंतर रहा। अब दोनों फिल्मों के लिए शनिवार और रविवार का दिन बेहद अहम है। वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से कमाई में सुधार की उम्मीद है।

‘रामायण’ से भी मिल रही नई फिल्मों को चुनौती

दोनों फिल्मों की धीमी शुरुआत के पीछे रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की मजबूत पकड़ को भी एक वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को भी इसने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

ⓘ

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।