IPL 2027 : मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, रोहित शर्मा फिर बने कप्तान, पोलार्ड को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर

IPL 2027 : आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया है।

रोहित आईपीएल 2027 में मुंबई की कमान संभालेंगे और हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। ऐसे में टीम के इस फैसले से फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है।

रोहित शर्मा करीब 11 सीजन तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हैं। साल 2024 में फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब मैनेजमेंट ने एक बार फिर रोहित पर भरोसा जताया है।

Rohit Sharma

रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का दिया था सुझाव

जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि रोहित ने शुरुआत में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के बार-बार अनुरोध के बाद रोहित दोबारा कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो गए।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी को उनसे आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

hardik pandya

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई सिर्फ एक बार पहुंची प्लेऑफ

मुंबई इंडियंस ने 27 नवंबर 2023 को गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया था और उन्हें कप्तान बनाया था। हालांकि, पिछले तीन सीजन में उनकी कप्तानी में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंच सकी। हार्दिक ने मुंबई की कप्तानी में 39 मैच खेले, जिनमें टीम को 15 मुकाबलों में जीत मिली।

हार्दिक पंजाब गए, पोलार्ड बने मुंबई के हेड कोच

टीम में बड़े बदलाव के तहत हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। वहीं, मुंबई ने ट्रेड के जरिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। मुंबई इंडियंस ने कीरोना पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड माहेला जयवर्धने की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। पोलार्ड मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं और उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम की खिताबी जीत में योगदान दिए हैं। अब वह मुंबई के मुख्य कोच के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। किरोन पोलार्ड को हेड कोच, रोबिन उथप्पा को बैटिंग कोच और मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच बनाया गया है। टी. दिलीप फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब देखना होगा कि नए कप्तान और नए कोचिंग स्टाफ के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 में कैसा प्रदर्शन करती है।

ⓘ

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।