सैहला गांव में 140 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
मोहम्मद अली पठान
चूरू,(रॉयल पत्रिका)। सैहला गांव के रा. उ.मा.वि में आयोजित एक भव्य समारोह में 140 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गांव की बेटी रेहाना पठान, जो हमारी ख्वाहिश एन.जी.ओ राजगढ़ की संचालिका हैं, ने किया। सम्मान समारोह में छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनकी मेहनत और सफलता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद मोहम्मद अनवर कुरैशी ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में के.टी.सी. ग्रुप के चेयरमैन राज खान और सनराइज होटल के मालिक बाबू खान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर जगदीश शर्मा, बृजेन्द्र दाधीच (उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा, चूरू), डॉ. गफ्फार खान, विक्रमपाल सरपंच (ग्राम पंचायत रतनसरा), असलम खान, महेंद्र न्यौल (उप जिला प्रमुख), अख्तर खान (भा.ज.पा. जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष), डॉ. मकसूद चिश्ती, नूर मोहम्मद खान (क़ायम होस्टल, सीकर के संचालक), रफ़ीक़ खान कासली, आसिफ़ खान टीपू और मुबारक खान उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता के लिए गांव के सभी नागरिकों ने रेहाना पठान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, युवा शक्ति और मातृशक्ति भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अयूब ख़ान, इस्पाक ख़ान (स्टार पब्लिक स्कूल के निर्देशक), सांवरमल मीना (श्री सावित्री शिक्षण संस्थान के निर्देशक), नाजम अली पठान और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने किया। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन लाल चंद मीणा (व्याख्याता) ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
