Loading...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयन्ती अकीदत के साथ मनाई गई

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में देश के पूर्व राष्ट्र‌पति तथा शिक्षाविद डॉ. जाकिर हुसैन की 128 वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गयी। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारीगण तथा कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। संस्था के अध्यक्ष डा. मुमताज अली कुरैशी ने उन्हें एक स्वतन्त्रता सेनानी व महान शिक्षाविद बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था के पदाधिकारी सलामुदीन खान, हाजी फजले हक, हाजी अहमद हुसैन चौहान आदि ने भी उनकी सेवाओं का जिक्र किया। संस्था प्रधान इदरीस खत्री “राज़” ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जामिया मिल्लिया विश्व विद्यालय, नई दिल्ली उनके जीवन की सबसे बड़ी याद‌गार है। वे एक महान अर्थशास्त्री, लेखक, कहानीकार व शिक्षक थे। 1963 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होनें विश्व विद्यालय के उपकुलपति, राज्यपाल, उप राष्ट्र‌पति तथा राष्ट्र‌पति आदि पदों को सुशोभित किया। कार्यक्रम में आरिफ खान, देवेन्द्र सिंह, सुमेषता, रुबीना खान, सायमा खान, नसीम बानो, अब्दुल रहमान, अफजल हुसैन, रमीज राजा, रफीक खान, अंकिता आदि स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।