Loading...

एलन की ऑनलाईन क्लास अब सेमफोर्ड स्कूल में होगी शुरू

Jaipur

Follow us

Share

प्रतिभा सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह में पार्टनरशिप की हुई लॉचिंग

शब्बीर हुसैन

बारां,(रॉयल पत्रिका)  बच्चों की मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब बच्चां को दूसरे शहर भेजने और मोटी राशि खर्च करने से की भी चिंता नहीं रहेगी। यह सब संभव हुआ है बारां के सेमफोर्ड स्कूल और कोटा के विख्यात कोचिंग संस्थान एलन की पार्टनरशिप से। रविवार को शहर के फूंसरा रोड स्थित सेमफोर्ड सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान एवं पारितोषित वितरण समारोह में एलन ऑनलाइन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में एलन ऑनलाइन के एकेडमिक कोर टीम के मेम्बर गौरव शर्मा व प्रोजेक्ट मैनेजर नरेश सिंह सौलंकी ने बताया कि बारां में यह सुविधा 1 अप्रेल से प्रारंभ हो रही है। इसमें कक्षा 6 से 11वीं तक बच्चे कोटा एलन से सीधे ऑनलाइन क्लास से जुड़कर नीट एवं जेईईई की तैयारी कर सकेंगे। प्रत्येक कक्षा में 30 छात्र को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक का समावेश किया गया है। जिससे बच्चों व अभिभावकों को समझने में आसानी रहेगी। एप के जरिये एआई एवं चेटबोट के माध्यम से बच्चे घर बैठे किसी भी समय अपने डाउट क्लीयर कर सकेंगे। एकेडमिक कोर मेम्बर शर्मा ने बताया कि एलन की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का तरीका, फैकल्टी व अनुभवी टीम का लाभ बच्चों को मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को घर से बाहर दूर भेजने की चिंता भी नहीं रहेगी। वार्ता में सेमफोर्ड चेयरपर्सन हर्षिता जैन ने बताया कि एलन ऑनलाइन के लिए स्कूल में डिजिटल कॉमन क्लासरूम अलग से बनाया गया है। जिसमें एआई जनरेटेड केमरा सेट किया गया है। इसमें विज्ञान, गणित, एसएसटी व अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। एलन का स्टाफ कोटा स्टूडियो से लाइव जुड़ा रहेगा। प्रत्येक पीरियड 45 मिनट का होगा। यह पढ़ाई स्कूल समय में ही होगी। एलन ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल का समय सुबह 9 से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।

इससे पूर्व विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रतिभावान एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक दिए गए। अतिथियों ने बच्चों को प्ररेणादायी उद्बोधन दिया। डाइरेक्टर हर्षिता जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।