Loading...

हज 2025 के लिए जरूरी सूचना, हाजी साहिबान से दस्तावेज़ जमा करने की अपील

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हज 2025 में जाने वाले हाजी साहिबान के लिए राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरूरी सूचना जारी की गई है। हाजी साहिबान से अपील की गई है कि वे 18 फरवरी 2025 तक अपने पासपोर्ट और दो ताजे फोटो (सफेद बैकग्राउंड वाले) राजस्थान स्टेट हज कमेटी के ऑफिस, हज हाउस में जमा कर दें।इसके अलावा, एनआरआई हाजी साहिबान को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने ओरिजिनल पासपोर्ट 8 या 9 अप्रैल 2025 तक जमा कराएं। राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष हाजी जावेद कागजी ने सभी हाजी साहिबान से समय पर दस्तावेज़ जमा करने की अपील की है ताकि हज यात्रा की प्रक्रिया में कोई भी परेशानी न आए।इस सूचना का पालन करने से हाजी साहिबान की हज यात्रा में कोई रुकावट नहीं आएगी और सभी दस्तावेज़ समय से पूर्ण हो सकेंगे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।