Loading...

मोहम्मद नासिर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

Jaipur

Follow us

Share

नवाचार कौशल में प्रदेश में दूसरा स्थान

सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद,जयपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कोटा में किया गया। आयोजक कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कोटा व कार्यक्रम प्रभारी जगदीश सोनी ने बताया कि कला समेकित शिक्षा अधिगम कौशल का शिक्षण कार्य में इस्तेमाल कर सभी संभागियों ने अपने नवाचारों की प्रस्तुतियां दी। शिक्षक मोहम्मद नासिर ने संसार के महाद्वीपों की जानकारी चल थियेटर के माध्यम से बड़े ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत की। प्रस्तुति का समय दस मिनट निर्धारित था। इसमें प्रथम स्थान करोली जिले के अमित शर्मा, द्वितीय स्थान सवाई माधोपुर के मोहम्मद नासिर, तृतीय स्थान कोटा के दिनेश कसेरा रहे। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि आगामी प्रतियोगिता में ये लोग राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक दल में प्रिंसिपल घनश्याम शर्मा, महेश नागर, विनोद मिश्र, आदित्य विजय, महेंद्र कुमार चौधरी ने भूमिका निभाई। संचालन पूर्व शिक्षा अधिकारी जगदीश वर्मा ने किया। एडीपीसी समसा रूपेश कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र, शील्ड, चेक वितरण किया। शिक्षक मोहम्मद नासिर की उपलब्धि पर सवाई माधोपुर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा की सीडीओ कृष्णा शर्मा, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, एपीसी राकेश कुमार मीना, शशिकला बंसीवाल, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, डाइट सवाई माधोपुर से श्रीकांत शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।