Loading...

ए. आर. स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

Jaipur

Follow us

Share

सीकर,(रॉयल पत्रिका)। जिले के फतेहपुर रोड स्थित ए. आर. मेमोरियल स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ए. आर. स्कूल के निदेशक तौफीक चौहान द्वारा सभी अध्यापकगण, अभिभावक, और छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने से हुई। इसके बाद, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों ने ‘कलाम ए इलाही’ से कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण का सम्मान विद्यालय के चेयरमैन हाजी मोहम्मद याकूब चौहान, मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद फारूक चौहान और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 के छात्र वसीम मुगल ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों से शानदार परेड करवाई। कक्षा 6 के छात्र अब्दुल लतीफ ने कक्षा 3 से 7 तक के छात्रों को पीटी (शारीरिक शिक्षा) करवाई। कार्यक्रम के संचालक सैफ अली गौरी ने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ का नारा लगाया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने जोश के साथ एक साथ गाया, जिससे विद्यालय का परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके बाद, छात्रों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें देखकर आए हुए अतिथियों ने तारीफ की। विद्यालय के शिक्षक यूसुफ जाटू ने अभिभावकों से अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक रहने की अपील की और यह भी सुझाव दिया कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकें। कार्यक्रम में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को मेडल, रिजल्ट और डिग्री कोट पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में, ए आर स्कूल के निदेशक तौफीक चौहान ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष हाजी फारूक चौहान, चेयरमैन हाजी याकूब चौहान, उपप्रधानाचार्य राम स्वरूप सैनी, एकेडमिक डायरेक्टर मुस्तफ़ा सैयद, पीटीआई बिलाल बैग, अब्दुल मजीद बहलीम, मोहम्मद रमजान, आमीन भाटी, मोहम्मद तयूब चौहान, मोहम्मद अहसान हाजी, शकूर रंगरेज, एड. रफीक गौड़, मोहम्मद शौएब चौहान, एड. फिरोज मुगल, शरीफ सिफा, मोहम्मद तोफिक चौहान, इस्लामुद्दीन बडगुजर, उपप्रधानाचार्य राम स्वरूप सैनी, एकेडमीक डायरेक्टर मुस्तफ़ा सैयद, PTI बिलाल बैग, संतरा देवी, मोनिका जोशी, अफ़ज़ल चौहान, सुहेल चौहान, आवेश चौहान, फ़ैसल भाटी, आमिर चौहान, युसूफ जाटू, मंसूर अली, तस्लीम आरिफ, सैफ़ अली गोरी, मोहम्मद शादिक, शहजाद नागोरी,प्रोग्राम ईन्चाज आयशा खान, मुस्कान भिस्ती, इमरान तंवर, शीस राम मीणा, आसिफ रंगरेज, दिनेश कुमावत, रियाज़ सोलंकी, आरिफ़ खान, उमर फारूक, हाफ़िज़ शाबिर, हाफ़िज़ रहिस,  हाफ़िज़ अज़ीज़, दिनेश बरवड, हारून ख़ान, गुलिस्ताँ बानो, सौनम गोड, रुखसार चौहान, कुसुम मीणा, पल्लवी श्रीवास्तव, सना खान, जोया खान, सानिया चौहान और कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सैफ अली गौरी ने किया, और इस आयोजन ने पूरे विद्यालय और समुदाय में देशभक्ति का जज़्बा भर दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।