Loading...

गणतंत्र दिवस समारोह में रेडियोग्राफर वकी अहमद हुए सम्मानित

Jaipur

default-image

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। गणतंत्र दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य भवन जयपुर में हुए राज्य स्तरीय समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सराहनीय कार्यों के राज्य भर से लगभग 105 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डा० रवि प्रकाश शर्मा (निदेशक-जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए, जयपुर) एवं विशिष्ठ अतिथि डा० एस.एस. राणावत (निदेशक-आरसीएच चिकित्सा एवं एवं स्वास्थ्य सेवाए, जयपर) मौजूद रहे। रेडियोग्राफर सोसायटी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में कार्यरत रेडियोग्राफर वकी अहमद को रेडियोलॉजी विभाग में सराहनीय सेवाओं हेतु इस अवसर पर सम्मानित किया गया। गौरतलब है की रेडियोग्राफर वकी अहमद रेडियेशन से होने वाले नुकसान एवं रेडियेशन प्रोटेक्शन विषय पर आमजन में जागृति फेलाने का कार्य कई वर्षो से कर रहे है। रेडियोग्राफर वकी अहमद इससे पूर्व विभिन्न अस्पताल प्रशासन एवं जिला कलेक्टर स्तर पर भी  सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित हो चुके है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।