Loading...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू(रॉयल पत्रिका)। ढाणी डूंगरसिंहपुरा गांव में 1 करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाले 8 खुरा, 23 पानी के कुण्ड, 8 प्रधानमंत्री आवास, धर्मशाला में तीन कमरे, टिन शेड, चार दिवारी, शौचालय, कुंड व इंटरलॉक आदि का  लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में विकास कार्य न के बराबर हुआ है। जबकि पिछले एक वर्ष में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों की छड़ी लगा दी है आगे भी भाजपा सरकार विकास कार्य पर काम करेगी। कांग्रेस पार्टी तो सिर्फ दिखावे का काम करती है। विकास के काम इनको करना ही नहीं आता। ये तो सिर्फ जनता को लूटने का काम करती है। कांग्रेस के राज में पेपरलीक मामलों में युवाओं को निराश करने का काम किया है। युवाओं को रोजगार के काम से दूर रखा और बेराजगारी को बढावा देने का काम किया था। जिससे राजस्थान की जनता इस बार कांग्रेस पार्टी उखेड़ने का काम किया है अब जाकर भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा के राज में विकास की गंगा बहती है। लेकिन कांग्रेस के राज में सिर्फ लूटने का काम होता था। अब राज्य में विकास के कार्य दिनों दिन हो रहे है। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल,प्रधान दीपचन्द राहड़, चन्द्राराम गुरी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बलवीर ढाका, ताराचन्द भांभु, सीपी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य नन्दराम गोदारा व कपिल रक्षक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुल्तान चौपड़ा, सतवीर दूलड़, समनद्र कुलडि़या, दयानंद कुलडि़या, ओमप्रकाश इसराण, धर्मपाल भाकर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।