Loading...

एड. सोहेल खान यूथ कांग्रेस के प्रदेश कॉर्डिनेटर व सांगोद प्रभारी नियुक्त

Follow us

Share

कोटा,(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रभारी शाहिद जी व यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने गुरुवार को यूथ कांग्रेस राजस्थान की विधानसभा के प्रभारियों की सूची जारी की जिसमें कोटा निवासी एडवोकेट सोहेल खान को राजस्थान का कॉर्डिनेटर नियुक्त कर सांगोद विधानसभा यूथ कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए एड. सोहेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। बता दे कि सोहेल पहले भी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर उनके परिवारजनों सहित करीबियों ने खुशी जाहिर की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।