Loading...

आकाश सिंह बने मि.नॉर्थ इंडिया ओवर ऑल चैंपियन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के तत्वधान में राजस्थान ओपन आरजे क्लासिक ऑफ नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन विगत 19 जनवरी 2025 को एकता मैरिज गार्डन, के. के. रॉयल होटल के सामने, आमेर जयपुर में सफल आयोजन हुआ। आईबीएफए राजस्थान अध्यक्ष अशरफ खान,रियाज़ खान एवं गोपी नाथ रावत ने बताया कि  इस प्रतियोगिता में संपूर्ण उत्तर भारत से लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर बॉडी बिल्डिंग में आगरा के आकाश सिंह ने ओवर ऑल का खिताब अपने नाम किया। निज़ाम सैफी (मथुरा) मसल्स मेन एवं साजिद खान उदयपुर बेस्ट पोजर बने। मेन फिजिक्स का खिताब आगरा के सागर कुमार के नाम रहा। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा सफल खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान आए हुए अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों में पार्षद सोहेल रईस मंसूरी, पार्षद सलमान मंसूरी, काँग्रेस नेता रईस मंसूरी, पत्रकार फरहान इसराइली, पार्षद प्रतिनिधि अख्तर हुसैन, कांग्रेस नेता गफ़ूर मंसूरी शामिल थे। मंच संचालन अनीस अहमद ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।