Loading...

जयपुर में पहली बार मदरसा खेल प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का होगा आयोजन

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में पहली बार मदरसा खेल प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर किया जा रहा है। अभिषेक सिद्ध मदरसा स्कूलों में नवाचार के लिए जाने जाते हैं और इससे पूर्व भी उन्होंने कई सुधारात्मक कार्य मदरसों में किए हैं। यह आयोजन मदरसों के छात्रों को खेल और विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। इस आयोजन के माध्यम से मदरसों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन मदरसों के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी रुचि और प्रतिभा को विकसित करने में मदद करेगा।

मदरसा खेल महोत्सव “उमंग 2k25” का 13 को होगा आयोजन

जिले में पहली बार मदरसा खेल महोत्सव “उमंग 2k25” का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 13 फरवरी को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कबड्डी, खो खो, रुमाल झपट्टा, रस्सा कस्सी, रिले रेस, रेस 50मीटर, गोला फेंक और भाला फेंक शामिल हैं। महोत्सव का उद्देश्य मदरसों के छात्रों को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

मदरसा स्कूलों का प्रथम जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला 28 को

विज्ञान दिवस पर 28 फरवरी को जयपुर जिले के मदरसा स्कूलो का जिला स्तर पर प्रथम विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला अल्पसंख्यक विभाग जयपुर द्वारा किया जा रहा हैं। इस दौरान मदरसों द्वारा अपने स्कूल के टॉप 1 विज्ञान मॉडल जिला स्तर पर प्रदर्शनी में लाए जाएंगे। तीन सदस्यीय जिला स्तरीय चयन समिति सभी मॉडल का निरीक्षण कर टॉप 5 विज्ञान मॉडल का चयन करेगी।

“यह आयोजन मदरसा स्कूलों के छात्रों को नए अवसर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य मदरसा स्कूलों के छात्रों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना है। आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य मदरसों के छात्रों को विज्ञान और खेल क्षेत्र में अपनी रुचि और प्रतिभा को विकसित करने में मदद करना है।”

अभिषेक सिद्ध

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जयपुर

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।