Loading...

डॉ. गणपत लाल वर्मा को क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। जयपुर में आयोजित राजस्थान ऑर्थोपेडिक्स रिहबिलिटेशन सम्मिट 2025 (RORS 2025) के अवसर पर 19 जनवरी 2025 को डॉ. गणपत लाल वर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य के लिए “क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसएमएस मेडिकल कॉलेज और जयपुर फिजियोथेरेपिस्ट नेटवर्क एसोसिएशन द्वारा किया गया था। डॉ. गणपत लाल वर्मा ने अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के माध्यम से फीजियोथेरेपी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह अवॉर्ड उनके अथक प्रयासों और मरीजों की बेहतर सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करता है।कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। डॉ. गणपत लाल वर्मा को यह पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. अतुल,   डॉ. विक्रम यादव,  डॉ. आशुतोष, डॉ. हिमांशु, डॉ. महेश साहू, डॉ. मधुसूदन, डॉ. दीपक  सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।