CJP में बड़ा फेरबदल, नई टीम का ऐलान; जानें कौन बने नए प्रवक्ता

नई दिल्ली

CJP Organizational Reshuffle : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।

पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। पार्टी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौरभ दास और आशुतोष रांका संभाल रहे थे। दोनों नेताओं को अब राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद खाली हो गए थे, जिन पर अब नई नियुक्तियां की गई हैं।

सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को मिली जिम्मेदारी

सीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान करते हुए सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। दोनों नेता अब पार्टी की ओर से राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया और जनता के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे। पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए गए थे। इनमें विजेता दहिया भी शामिल थे। हालांकि, 20 जुलाई को हुए कथित ‘बर्गर विवाद’ के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्ति की गई है। पार्टी का कहना है कि संगठन में किए गए बदलाव का मकसद जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से बांटना और संगठन को मजबूत करना है।

पांच नए संगठन महासचिव बनाए गए

सीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति के साथ संगठन महासचिवों की टीम में भी विस्तार किया है। पार्टी ने रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन को अलग-अलग स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की है। नए पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

नॉर्थ जोन में 17 लोगों की कमेटी

सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए एक विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी ऐलान किया है। इस कमेटी में कुल 17 लोगों को शामिल किया गया है। कमेटी में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई शामिल हैं।

वेस्ट और ईस्ट जोन में भी नियुक्तियां

पार्टी ने वेस्ट जोन के लिए 11 लोगों की टीम बनाई है। इसमें डॉ. नितिन दिघे, अधिवक्ता जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, नीलाक्षी वानखेड़े, सरोश शेख, आशुतोष शर्मा, रोहित पटेल, अनिकेत शिवहरे, राम पटेल, वेद त्रिवेदी और प्रितेश चावड़ा को शामिल किया गया है। वहीं, ईस्ट जोन की कमेटी में 16 लोगों को जगह दी गई है। इनमें शेख मारूफ उद्दीन, देदीप्य गांगुली, शेख अब्दुल हफीज, परकार्ती साहू, राकेश रंजन सामल, स्वप्निल मिश्रा, आशुतोष रंजन, खुशबू वहाब चौधरी, मयंक पांडेय, सतीश यादव, असलम खान, रसिका खरे, सचिन भरवाल, कृतिका कश्यप, मोहन यादव और रमन दीप शामिल हैं।

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान

संगठन में बदलाव के अलावा पार्टी ने अपने अगले बड़े कार्यक्रम की भी जानकारी दी है। सीजेपी के मुताबिक, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक प्रस्तावित है। पार्टी के अनुसार, मार्च की अगुवाई उन लोगों के परिवार करेंगे, जिनकी मौत NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में हुई थी। इसके अलावा 20 जुलाई को हुए कथित ‘संसद चलाओ’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों को भी मार्च में आगे रखा जाएगा। पार्टी ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में युवाओं से किए गए वादों और उन्हें पूरा करने में केंद्र सरकार की कथित विफलता पर चर्चा की गई।

युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का दावा

सीजेपी ने कहा कि उसकी मांगों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेना या रद्द करना भी शामिल है। इसके साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई जा रही है।

ⓘ

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।