‘वंदे मातरम्’ पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- सिर्फ दो अंतरों गाना देश विरोधी फैसला

जयपुर

Amit Shah Vande Mataram Congress Row : नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के फैसले पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने ‘वंदे मातरम्’ के दो टुकड़े कर दिए हैं। शाह ने इसे देश विरोधी फैसला बताया और कहा कि बीजेपी कांग्रेस के इस निर्णय की निंदा करती है।

अमित शाह ने कहा कि पूरा ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के फैसले से लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है। शाह के मुताबिक, बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और कांग्रेस के फैसले का विरोध करेगी।

कांग्रेस ने क्या फैसला लिया?

दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के केवल पहले दो अंतरों ही गाएंगे।

कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान 1937 के CWC प्रस्ताव के कुछ हिस्से भी पढ़े। इसी प्रस्ताव में ‘वंदे मातरम्’ के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था।

बताया गया है कि ‘वंदे मातरम्’ में कुल छह अंतरों हैं। कांग्रेस का कहना है कि वह ऐतिहासिक फैसले के अनुरूप केवल दो अंतरों गाने की परंपरा का पालन करेगी।

Amit shah
Amit shah

अमित शाह ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

कांग्रेस के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को पूरा नहीं गाना उसका अपमान है।

शाह ने दावा किया कि कांग्रेस के इस फैसले से उसकी तुष्टीकरण की राजनीति की पुष्टि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस के फैसले का विरोध करेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि 1937 में कांग्रेस द्वारा लिया गया फैसला आजादी के 80 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधार दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस तरह के फैसले को स्वीकार नहीं करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर भी उठा था विवाद

‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सामने आया था। 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के गायन को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए थे।

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रगीत के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे की ओर इशारा किया था और पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाए जाने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के इस आरोप को खारिज कर दिया था।

अब कांग्रेस के दो अंतरे गाने के फैसले के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

ⓘ

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।