Loading...

Kangana Ranaut old video viral : क्या सच में पाकिस्तानी दूल्हा चाहती थीं कंगना रनौत? कभी बोली थीं- मैं बढ़िया चिकन बनाती हूं

Top News Trending Now मनोरंजन

Kangana Ranaut old video viral : क्या सच में पाकिस्तानी दूल्हा चाहती थीं कंगना रनौत? कभी बोली थीं- मैं बढ़िया चिकन बनाती हूं

Kangana Ranaut old video viral : मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में खुद को “डिफाइन हिंदू” और “संघी” बनाने की इच्छा जताई तथा धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली कुछ अभिनेत्रियों पर टिप्पणी की। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कंगना वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों कंगना रनौत का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना अपनी शादी और जीवनसाथी को लेकर खुलकर बात करती नजर आती हैं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे किस तरह का जीवनसाथी चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा साथी पसंद होगा जो 30 की उम्र के आसपास हो और जिसके साथ वह सामान्य व सादगी भरी जिंदगी जी सकें। इंटरव्यू में महिला कंगना से कहती हैं- तो चलिए इस बात पर सहमति बन गई, मैं आपके लिए लड़का ढूंढ रही हूं। इस पर कंगना जवाब देती हैं कि वो उनके लिए लड़का ढूंढने में मदद कर सकती हैं।

कंगना ने यह भी कहा कि अगर वह व्यक्ति उन्हें पहले से नहीं भी जानता हो, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। बातचीत के दौरान जब उनसे मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान से दूल्हा चुनने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने भी हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी पसंद का जवाब दिया। अब यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

कंगना बोली, मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने इंटरव्यू में कंगना रनौत अपनी कुकिंग स्किल्स और निजी पसंद को लेकर भी खुलकर बात करती नजर आती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाना पसंद है और वह चिकन कोरमा, चिकन मखनी समेत कई तरह की मुगलई और पारंपरिक भारतीय डिशेज बना सकती हैं।

कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह बेहद स्वादिष्ट चिकन बनाती हैं। वहीं, हाल ही में जारी एक वीडियो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों पर टिप्पणी करते हुए धर्म और शादी के मुद्दे पर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद को एक कट्टर हिंदू और संघ की विचारधारा से प्रेरित व्यक्ति के रूप में देखना चाहती हैं। उनके इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है।

कंगना ने हाल ही सोनाक्षी सिन्हा पर साधा था निशाना

बता दें कि कंगना रनौत का यह पुराना वीडियो तब सामने आया है, जब उन्होंने हाल ही एक वीडियो शेयर कर सोनाक्षी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा था, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऐसी बेटियां-बहने हैं, जिनके संपर्क में हम रहे हैं। बहुत करीब से देखा भी है और जाना भी है। और हम देखते हैं कि हैं वो हिंदू, लेकिन पॉलिटिक्स या धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वो बहुत ही न्यूट्रल हैं। लेकिन जैसे ही, वो चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए या दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी, लेफ्टिस्ट वो बन जाते हैं…इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है।

कंगना ने आगे कहा था, ‘आज मैं अपना बचाव नहीं करूंगी। मैं नहीं कहूंगी कि मैं आइटम नंबरों के खिलाफ या पे पैरिटी के खिलाफ हूं या कभी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया। हीरो के खिलाफ मैंने बहिष्कार किया, मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई ली। हां में एक मॉडरेट हिंदू थी। आज इसी वक्त मुझे जो तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी बन गई? मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है, जैसे एक जागृत हिंदू, मुझे बनाना है, मुझे कन्वर्ट करना है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती?’

Kangana Ranaut old video viral 2

ऐसे शुरु हुआ कंगना रनौत- सोनाक्षी सिन्हा का विवाद?

दोनों एक्ट्रेस के विवाद तब शुरू हुआ, जब सोनाक्षी सिन्हा ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का खुलकर सपोर्ट किया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी खुशी जताई थी। मगर झारखंड में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर चुप रहीं। इसी पर कंगना ने सोनाक्षी का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने सोनाक्षी के पहनावे से लेकर भाषा और पति जहीर इकबाल तक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘आजकल बहुत सारी फेक न्यूज़ चल रही हैं, जैसे कि मेरे बारे में भी एक फेक न्यूज़ है।

मैं कभी किसी के शरीर का मजाक नहीं उड़ाती, लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है। वह हाफ पैंट और उल्टा कैप पहनती है और जेबकतरे की तरह बात करती है, साथ ही प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया व्यवहार को जोर-शोर से बढ़ावा देती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर दिखाता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। हालांकि, पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सोनाक्षी सिन्हा को लेकर की गई टिप्पणी माना गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की चर्चा तेज हो गई।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।