Loading...

PM मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस; अकाउंट धारकों पर होगी कार्रवाई

PM मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस; अकाउंट धारकों पर होगी कार्रवाई

Follow us

Share

Delhi Police Notice X PM Modi Posts : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा वाले पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्स (पहले ट्विटर) को नोटिस भेजा है। पुलिस ने ऐसे पोस्टों को न सिर्फ तुरंत डिलीट करने को कहा है बल्कि, उनसे संबंधित अकाउंट होल्डर का नाम और पता समेत अन्य जरूरी विवरण भी मांगे हैं। बता दें कि एक दिन पहले सरकार ने मेटा को मोदी का वीडियो फेसबुक पर सीमित करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है।

पुलिस ने अकाउंट होल्डर की पूरी जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस ने ‘एक्स’ को पत्र लिखकर कहा है कि संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक्स से ऐसे पोस्ट/वीडियो को तुरंत डिलीट करने को कहा है। इसके साथ ही ऐसे पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर का पूरा नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी जैसी पूरी रजिस्ट्रेंट डिटेल्स भी मांगी गई है। इसके अलावा कंटेंट पोस्ट करने वाले कि लॉगिन और लॉगआउट डिटेल्स, समय और तारीख की मुहर भी मांगी गई है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म से इस पोस्ट और वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है। पुलिस ने एक्स से जांच में काम आने वाली और भी कोई जरूरी जानकारी हो तो उसे भी देने को कहा है। इसके साथ ही कथित पोस्ट/वीडियो से जुड़ी डिटेल्स को भी भविष्य के लिए संभाल कर रखने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर निगरानी और कानूनी कार्रवाई जारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए ऐसे पोस्ट की पहचान की जा रही है जिनमें कथित तौर पर आपत्तिजनक, अभद्र या भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, अकाउंट संचालकों और अन्य पक्षों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी जा रही है।

Advertisement

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने 27 जुलाई को एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक को नोटिस देकर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र कमेंट्स वाले पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा था। ये 20 जुलाई को ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान सामने आए थे। बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुआ प्रदर्शन खत्म हो गया है। सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगों को मान लिया जिसके बाद प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की गई। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं के खिलाफ काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इससे जुड़े गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस का ये एक्शन इसी सिलसिले में हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रधानमंत्री को लेकर भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले वीडियो और पोस्ट को हटाने को कहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।