Loading...

संगठन से सरकार तक… पीएम ने जताया भरोसा; कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

संगठन से सरकार तक… पीएम ने जताया भरोसा; कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

Follow us

Share

Who Is Prahlad Joshi : नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद शिक्षा मंत्री की कमान प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है। राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उन्हें मौजूदा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने को मंजूरी दी। प्रह्लाद जोशी के पास पहले ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी मिलते ही प्रह्लाद जोशी ने कहा- मैं नई जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। पिछले कुछ सालों में देश की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

प्रह्लाद जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे कई बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं और केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कर्नाटक के विजयपुर में 27 नवंबर 1962 को जन्मे प्रह्लाद साल 2004 से धारवाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जोशी के पिता वेंकटेश जोशी भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे। वह एक मध्यमवर्गीय ब्रह्मण परिवार से आते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं।

प्रह्लाद जोशी की योग्यता

प्रह्लाद जोशी की पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो शुरुआती शिक्षा रेलवे स्कूल और न्यू इंग्लिश स्कूल, हुबली में हुई। इसके बाद कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़ के केएस आर्ट्स कॉलेज से बीए किया। उन्होंने बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी।

संगठन से लेकर सरकार तक संभाली बड़ी जिम्मेदारियां

प्रह्लाद जोशी की राजनीतिक यात्रा लगभग तीन दशक लंबी रही है। वह युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। इसके बाद भाजपा में सक्रिय हुए और जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम किया। 1990 के दशक में हुबली ईदगाह मैदान पर तिरंगा फहराने के आंदोलन और ‘कश्मीर बचाओ’ अभियान के कारण उनकी पहचान बढ़ी। भाजपा संगठन में जिम्मेदारियों की बात करें, तो वह 1995 से 1998 तक भाजपा, धारवाड़ जिला अध्यक्ष की कमान संभाली। इसके बाद 1998–2003 तक भाजपा, धारवाड़ जिला महासचिव और बाद में कर्नाटक भाजपा के महासचिव बने। इसके बाद 2013-2016/17 के दौरान कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

Advertisement

2004 में पहली बार चुने गए सांसद

प्रह्लाद जोशी साल 2004 में पहली बार धारवाड़ से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद 2009, 2014, 2019 और 2024 में लगातार चुनाव जीतकर पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे। साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार में वह संसदीय कार्य, कोयला और खनन मंत्री बनाए गए। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।