Loading...

जयपुर-दिल्ली मार्ग पर सफर हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाई टोल दरें, जानें कितना पड़ेगा असर

जयपुर-दिल्ली मार्ग पर सफर हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाई टोल दरें, जानें कितना पड़ेगा असर

Follow us

Share

Jaipur Delhi Highway Toll Tex Hike : जयपुर। जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर-दिल्ली हाईवे, जयपुर-सीकर बाइपास और जयपुर रिंग रोड पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। संशोधित दरें आज रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर-दिल्ली मार्ग, जयपुर रिंग रोड और जयपुर-सीकर बाइपास से गुजरने वाले वाहनों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि निजी कार चालकों पर कुछ टोल प्लाजा पर मामूली असर पड़ा है, लेकिन ट्रक, बस, लॉरी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की गई है। इससे माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इन टोल प्लाजा पर बढ़ीं नई दरें

NHAI की ओर से जिन टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की गई हैं, उनमें जयपुर-दिल्ली (ओल्ड नेशनल हाईवे) स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाले रिंग रोड के सीतारामपुरा (बस्सी) टोल प्लाजा तथा जयपुर-सीकर बाइपास के टाटियावास टोल प्लाजा शामिल हैं। इन सभी टोल प्लाजा पर संशोधित दरें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को नई दरों के अनुसार शुल्क देना होगा।

जयपुर-दिल्ली मार्ग पर सफर हुआ महंगा

मनोहरपुर टोल मैनेजर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर टोल रेट पर 5 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि लाइट कॉमर्शियल व्हीकल जैसे मिनी ट्रक, टैम्पो, बस, बड़े ट्रक या हैवी कॉमर्शियल व्हीकल पर ही टोल की दरों में 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक बढ़ाए हैं। इसी तरह शाहजहांपुर टोल पर कार, जीप या वैन चालक (प्राइवेट वाहन) पर 20 रुपए की बढ़ोतरी की है, यहां पहले टोल 195 रुपए था, जो अब बढ़कर 215 रुपए कर दिया है।

Advertisement

परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा असर

टोल शुल्क में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर पड़ने की संभावना है। रोजाना हजारों ट्रक और व्यावसायिक वाहन जयपुर से होकर दिल्ली, अजमेर, आगरा, सीकर और अन्य शहरों के लिए आवाजाही करते हैं। ऐसे में टोल खर्च बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा होगा, जिसका असर माल ढुलाई की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं रोजाना इन मार्गों का उपयोग करने वाले कमर्शियल वाहन संचालकों का कहना है कि डीजल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च पहले से बढ़े हुए हैं। अब टोल शुल्क बढ़ने से परिचालन लागत और बढ़ जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।