Loading...

दिल्ली में एक और अग्निकांड, लोधी कॉलोनी इलाके के घर में लगी भीषण आग; मां और उसकी दो बेटियों की गई जान

दिल्ली में एक और अग्निकांड, लोधी कॉलोनी इलाके के घर में लगी भीषण आग; मां और उसकी दो बेटियों की गई जान

Follow us

Share

Delhi Fire News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक और अग्निकांड का मामला सामने आया है। दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें और उनकी मां शामिल हैं। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 10 बजे पर मिली। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना लोधी थाने के अंतर्गत बीके दत्त कॉलोनी में हुई। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

मां और दो बेटियोंं की गई जान

दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग पर काबू पाने के बाद जब बचाव कार्य चला, तो अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में एक मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। दमकल विभाग और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।